एथेनॉल पर गडकरी का बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री ने प्रचार को बताया झूठा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एथेनॉल को लेकर फैलाया जा रहा प्रचार झूठा है।
उनका दावा है कि E20 पेट्रोल से किसी भी वाहन को नुकसान का कोई प्रमाण नहीं मिला। डीज़ल गाड़ी खराब होने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि डीज़ल में एथेनॉल मिलाया ही नहीं जाता, फिर भी गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है।